भारत ने बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन से बनाई दूरी, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

भारत के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 5 अगस्त को प्रस्तावित शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन से भारत सरकार का कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रस्तावित वर्चुअल संबोधन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी सरकारी संस्था द्वारा आयोजित नहीं किया जा रहा है और भारत सरकार का इससे कोई संबंध नहीं है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर भारत से स्पष्टीकरण मांगा गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन एक निजी संस्था द्वारा किया जा रहा है और इसे भारत सरकार का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं माना जाना चाहिए।

इस घटनाक्रम को भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच हाल के महीनों में कई कूटनीतिक मुद्दों पर बातचीत जारी है और ऐसे में भारत ने अपनी आधिकारिक स्थिति सार्वजनिक कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *